top of page
भारतार्थ-logo

बिन्नी मिल में दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन, एकता और विकास पर जोर

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 30 मार्च
  • 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट (रजि.), बेंगलूरु बिन्नी मिल स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में आज समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


कार्यक्रम में समाज के प्रमुख वरिष्ठजन—कानाराम भाना, भंवरलाल मायला, भंवरलाल पिचकिया, शेषाराम पुनिया, गोदाराम पुनिया, मित्र मंडल अध्यक्ष चेनाराम कासनिया, धर्माराम कड़वासरा, रामलाल गोदारा, पोकरराम थारोल, मुकेश जी तथा भोजाराम धतरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


बैठक में सर्वसम्मति से घोषित नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—अध्यक्ष पद पर छोटूराम कुड़ियां को नियुक्त किया गया, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में पप्पाराम कड़वासरा एवं बाबूलाल भांभू को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर चंदाराम धतरवाल एवं सह सचिव के रूप में रमेश मायला का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में नेमाराम पिचकिया तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश खोजा को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सलाहकार मंडल में भानाराम टांडी, बाबूलाल रोपड़िया एवं मूलाराम लूमरोड़ को शामिल किया गया। गैर मंडल अध्यक्ष के रूप में अनिल खोखर एवं उपाध्यक्ष के रूप में दलपत थारोल को जिम्मेदारी दी गई। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद पर गोविंद छाबा एवं उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र पिचकिया को चुना गया।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया। पूर्व अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया के नेतृत्व में समाज ने संगठनात्मक मजबूती प्राप्त की तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिली। वहीं पूर्व सचिव रतनलाल भांभू ने संगठनात्मक कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


पूर्व कोषाध्यक्ष के कार्यकाल में वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाया गया, साथ ही समाज भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम भाना, दयाराम कलवानियां, सह-कोषाध्यक्ष जगदीश सारण, सह-सचिव सम्पत पुनिया तथा सलाहकार नोरतमल लूमरोड़, तेजाराम गोदारा और दिनेश बेरवाल सहित सभी पूर्व सदस्यों के योगदान को सराहते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।


समारोह में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने नवगठित कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज के हितों की रक्षा करते हुए सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा आपसी भाईचारे और एकता को और अधिक मजबूत करेगी। कार्यक्रम के अंत में नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page