top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

अयोग्य बीपीएल कार्डधारकों को एपीएल में शिफ्ट किया जाएगा : मुनियप्पा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
12 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने घोषणा की है कि बीपीएल सूची में शामिल लगभग 14 लाख ऐसे कार्डधारकों की पहचान की गई है, जो पात्रता मानकों पर खरे नहीं उतरते। ऐसे सभी अयोग्य लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से एपीएल श्रेणी में स्थानांतरित किया जाएगा।


मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लाभार्थी वास्तविक रूप से बीपीएल श्रेणी के पात्र हैं, उन्हें किसी भी स्थिति में सूची से बाहर नहीं किया जाएगा। के.एच. मुनियप्पा ने कहा कि यदि किसी योग्य बीपीएल कार्डधारक का नाम गलती से सूची से हटा दिया गया है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे व्यक्ति संबंधित तहसीलदार कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उन्हें पुनः बीपीएल कार्ड जारी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न हो। साथ ही, उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे सही जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें। सरकार के इस निर्णय को गरीब और जरूरतमंद वर्ग के हितों की रक्षा के साथ-साथ व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page