हुबली में ‘हीरा प्लास्टिक’ के नव-निर्मित भवन का भव्य शुभारंभ, गृह प्रवेश व व्यावसायिक कार्यक्रम में उमड़ा समाज का स्नेह
- धन्ना राम चौधरी

- 5 मार्च
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च
भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)
हुबली। शहर के प्रतिष्ठित देवासी परिवार द्वारा संचालित हीरा प्लास्टिक के नव-निर्मित आधुनिक भवन का व्यावसायिक शुभारंभ एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नव-निर्मित प्रतिष्ठान का भवन विशाल, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों ने व्यवसाय के प्रति दूरदर्शिता और सुनियोजित योजना की सराहना की। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए दुकान के साथ-साथ माल के भंडारण हेतु उपयुक्त गोदाम की व्यवस्था को भी अत्यंत आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि सफल व्यापार के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा होना जरूरी है।
इस अवसर पर गुजराती की प्रसिद्ध कहावत का उल्लेख करते हुए कहा गया —
“दुकान थी घर थाय छे, पण घर थी दुकान नथी थाती।”
अर्थात व्यापार से घर बन सकता है, लेकिन केवल घर से व्यापार खड़ा करना आसान नहीं होता। इसलिए जीवन में घर बनाने से पहले व्यापार और वाणिज्य को मजबूत करना आवश्यक है।
देवासी परिवार के इस व्यवसायी बंधु ने अपने सरल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के साथ परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता के बल पर इस उत्कृष्ट प्रतिष्ठान का निर्माण कर व्यापार जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम में श्री बाबा रामदेव मरूधर सेवा संघ, हुबली के अध्यक्ष उदाराम प्रजापत, श्री आंजणा पटेल समाज सेवा संघ, हुबली-धारवाड़ के अध्यक्ष सोपाराम काग, पूर्व अध्यक्ष दुदाराम कोदंली, पीराराम मालवी, द प्लास्टिक हाउसवेयर एसोसिएशन, हुबली के सचिव किशोर पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।साथ ही मरूधर देवासी समाज, हुबली के मीडिया प्रभारी रतन देवासी सीलदर सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर द प्लास्टिक हाउसवेयर व्यापार मंडल, हुबली की ओर से उन्हें इस नई उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही कार्यक्रम में दिए गए स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों ने नव-निर्मित प्रतिष्ठान की सफलता तथा व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की।
_edited.jpg)




टिप्पणियां