top of page
भारतार्थ-logo

हुबली-धारवाड़ में राजस्थानी संस्कृति की रंगत के साथ मनाया जाएगा होली उत्सव, लोक नृत्य ‘डांडिया आंगी गैर’ होगा मुख्य आकर्षण

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 5 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Holi festival invitation by Anjana Patel Samaj Sangh

भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

हुबली-धारवाड़। श्री आंजणा पटेल समाज सेवा संघ (रजि.) हुबली-धारवाड़ के तत्वावधान में इस वर्ष भी पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ होली उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार यह कार्यक्रम शनिवार 7 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।


आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री राजेश्वर भवन, कोटलींग नगर (हुबली) में किया जाएगा, जिसमें राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से राजस्थानी लोक नृत्य ‘डांडिया आंगी गैर’ का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। समाज के सभी गणमान्य बंधुओं और परिवारों को इस सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा आपसी स्नेह मिलन का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।


कार्यक्रम में महाप्रसादी के लाभार्थी के रूप में केवलराम सुपुत्र दुदाराम ठा. बागलोप ढाणा, धन्नाराम सुपुत्र नेनाराम ठा. बागलोप ढाणा,ओमाराम सुपुत्र रामाराम कोदली कल्याणपुर का विशेष सहयोग रहेगा।


Three men, sponsors of the Grand Prasad: Kewalram, Dhanaram, Oomaram

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, सांसद जालोर-सिरोही श्री लुंबाराम चौधरी, तथा हुबली-सेंट्रल के विधायक श्री महेश टेंगिनकाई के उपस्थित रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त सांसद जगदीश शेट्टर तथा कॉर्पोरेटर चेतन हिरेकेरुर भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।


समारोह की अध्यक्षता सोपाराम काग करेंगे, जबकि कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सचिव वगताराम तरक के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी निभाएंगे।


कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमएमडी स्टूडियो द्वारा किया जाएगा तथा फोटो एवं वीडियो कवरेज एमके ओम स्टूडियो, सिवाना द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर ही भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है।


समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली के इस पारंपरिक उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page