top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

"परंपरा से प्रगति” विषय पर प्रेरणादायक सेशन कल से, प्रसिद्ध डिज़ाइनर डॉ. रूमा देवी करेंगी संबोधित

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
13 मार्च
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Poster: SMT. Dr. Ruma Devi for 'Tradition to Progress' event

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

हुबली। जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (जीतो) हुबली चैप्टर फाउंडेशन की ओर से उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कला के संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार 14 मार्च 2026 को एक विशेष प्रेरणादायक सेशन “परंपरा से प्रगति” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध भारतीय पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट डिज़ाइनर, सामाजिक कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रेरक वक्ता डॉ. रूमा देवी उपस्थित रहकर अपने अनुभव साझा करेंगी।


यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से जीतो गर्ल्स हॉस्टल एवं एजुकेशन सेंटर, केशवपुर में आयोजित होगा, जबकि प्रतिभागियों के लिए शाम 7:00 बजे से हाई-टी की व्यवस्था रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं, उद्यमियों और विशेष रूप से महिलाओं को पारंपरिक कला और आधुनिक नवाचार के समन्वय से सफल और टिकाऊ व्यवसाय मॉडल विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।


आयोजकों के अनुसार डॉ. रूमा देवी ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्तशिल्प और पारंपरिक कारीगरी को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व तथा नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम का आयोजन जीतो हुबली चैप्टर फाउंडेशन तथा जीतो हुबली लेडीज़ विंग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों से आग्रह किया है कि वे इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर इसे सफल बनाएं।


आयोजन समिति का मानना है कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page