top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हंगामा, 5 शिक्षक निलंबित

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 22
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

रोहतास (बिहार)। जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत रामुडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मिडिल स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कक्षा से करीब 7 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद हुआ। घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण स्कूल परिसर में जुट गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।


बताया जाता है कि सुबह स्कूल पहुंचते ही छात्रों को एक कमरे से तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू असहनीय होने पर बच्चे बाहर निकल आए और इसकी सूचना अभिभावकों व ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब कक्षा की तलाशी ली तो एक कोने में रखे चार काले प्लास्टिक बैग मिले। बैग खोलने पर उनमें कच्चा मांस पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार को घेर लिया। उनका आरोप था कि यह मांस मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को परोसने के उद्देश्य से लाया गया था, जो बच्चों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक अख्तर अली समेत शिक्षक मोहम्मद इमान, अनवर खान, सूफिया खातून और हिना कौसर को निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही एहतियातन दो अन्य शिक्षकों का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण कर दिया गया है।


रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि बरामद मांस के नमूने जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस पशु का है और इसे स्कूल परिसर में लाने के पीछे किसकी भूमिका है। उन्होंने कहा कि बिना जांच रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने भी अलग से जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूल परिसर में मांस कैसे पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।


education news, breaking news, school controversy, teacher suspension, school investigation, latest updates, teachers suspended after school incident, investigation into school food controversy, why were teachers suspended in school


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page