top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

खरगे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 22
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

चेन्नई। चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने खरगे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।


यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि, बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय किसी व्यक्ति को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि यह था कि प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक विरोधियों को “आतंकित” करते हैं। बावजूद इसके, इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात कर इसे आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।


गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होना है और चुनाव प्रचार का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग पर यह सुनिश्चित करने का दबाव है कि चुनावी संवाद मर्यादित और मुद्दों पर केंद्रित रहे। विवाद को और हवा देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल की एक रैली में खरगे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद को समाप्त करने वाले प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना कांग्रेस की गिरती भाषा का प्रमाण है।” साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व में भाषा की मर्यादा लगातार कमजोर होती जा रही है। खरगे के बयान और उसके बाद की राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब सबकी नजरें चुनाव आयोग के अगले कदम और खरगे के जवाब पर टिकी हैं, जो इस विवाद की दिशा तय करेगा।


politics, election, india, election commission, mallikarjun kharge, indian politics, election commission notice to kharge, why did election commission summon kharge, latest update on kharge controversy


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page