top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सैफई में टेस्टिंग ड्रोन क्रैश, गांव में मची अफरातफरी

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

इटावा (सैफई)। जनपद के सैफई क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब हेलीकॉप्टर जैसी आकृति वाला एक बड़ा ड्रोन अचानक गेहूं के खेत में गिर गया। आसमान से तेजी से नीचे आती इस अज्ञात उड़न वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रोन हवा में असामान्य रूप से डगमगाता हुआ दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में खेत में आ गिरा। ग्रामीणों ने इसे किसी संदिग्ध वस्तु या दुर्घटना की आशंका मानते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया।


घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित जांच कर स्थिति स्पष्ट की। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि यह कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं, बल्कि एक नियमित टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा था। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति से सैफई हवाई पट्टी पर एलएटी एयरोस्पेस कंपनी द्वारा मानव रहित विमान (यूएवी) के प्रोटोटाइप की परीक्षण उड़ान की जा रही थी।


टेस्टिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से ड्रोन का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिसके चलते वह नंदपुर गांव के खेत में गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, हेलीकॉप्टर जैसी बनावट वाले इस ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में कुछ समय के लिए भय और असमंजस की स्थिति बनी रही। घटना के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को पूरी जानकारी देकर स्थिति को सामान्य किया और भविष्य में ऐसी टेस्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों के और सख्ती से पालन का आश्वासन दिया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page