top of page
भारतार्थ-logo

सीरवी समाज ट्रस्ट अतिबेले की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित, मांगीलाल राठौड़ बने अध्यक्ष

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 29 मार्च
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 18 अप्रैल

Seervi Samaj Trust new executive committee members

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। सीरवी समाज ट्रस्ट, अतिबेले की आम सभा का आयोजन उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विकास, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप में किया गया।


सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार मांगीलाल राठौड़ को ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ बाबूलाल सतपरा को उपाध्यक्ष, दिलीप गहलोत को सचिव तथा माधुराम सेणचा को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वित्तीय व्यवस्थाओं के संचालन हेतु हेमसिंह हाम्बड को कोषाध्यक्ष एवं मोहनलाल सोलंकी को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। युवा वर्ग को संगठित एवं सक्रिय करने के उद्देश्य से नवयुवक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें माधुराम राठौड़ को अध्यक्ष तथा मनोहरलाल काग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, गैर मंडल के अध्यक्ष पद पर डवरलाल राठौड़ एवं सचिव पद पर देवाराम सोलंकी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आभार एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपरोक्त जानकारी जितेंद्र राठौर ने दी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page