top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलूरु में ‘सामाजिक सद्भाव सभा’ आज, समाज प्रमुखों का मंथन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
29 मार्च
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। बेंगलूरु स्थित श्री सीरवी समाज भवन बलेपेट में आज सामाजिक एकता और समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सामाजिक सद्भाव सभा” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 29 मार्च 2026 को सायं 4:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन भाग लेंगे।


आयोजकों के अनुसार, भारत की महान संस्कृति, परंपरा और विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसका आधार सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक प्रयासों में निहित है। इसी भावना को आगे बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से इस विशेष बैठक का आयोजन किया गया है।


सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि आपसी सहयोग, समन्वय और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही, समाज में एकजुटता बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के संवाद से समाज के भीतर आपसी समझ और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।


कार्यक्रम स्थल के रूप में बलेपेट स्थित श्री सीरवी समाज भवन को चुना गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक की अवधि लगभग दो घंटे निर्धारित की गई है, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page