top of page
भारतार्थ-logo

सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ, बिहार में नई सरकार का आगाज़

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 15 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

पटना। बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी आज सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजधानी पटना स्थित लोकभवन के जर्मन हैंगर में आयोजित भव्य समारोह में नई सरकार का औपचारिक गठन होगा। सूत्रों के अनुसार, इस नई सरकार में सहयोगी दल जनता दल (यूनाइटेड) को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे गठबंधन संतुलन और राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की जा रही है।


शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय राजनीति के कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी और सहयोगी दलों के नेता भी इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी बनेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की सियासत में बड़े फेरबदल का संकेत है। नई सरकार के सामने विकास कार्यों को गति देना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना प्रमुख चुनौतियां होंगी। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बिहार की जनता अब नई सरकार से बेहतर शासन और तेज विकास की उम्मीद लगाए बैठी है। आज का यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page