बेंगलूरु–मुंबई वंदे भारत स्लीपर पर सांसद पी.सी. मोहन का सम्मान
- धन्ना राम चौधरी

- 14 अप्रैल
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। भाजपा राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ द्वारा बेंगलूरु से मुंबई के लिए प्रस्तावित नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को मंजूरी दिलाने के प्रयासों के लिए सांसद पी.सी. मोहन का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को एक ज्ञापन सौंपते हुए राजस्थान से जुड़े रेल नेटवर्क के विस्तार और सुविधाओं में बढ़ोतरी की महत्वपूर्ण माँगें रखीं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से बेंगलूरु से भीलड़ी, जालोर और मोकलसर होते हुए जोधपुर तक नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की गई। साथ ही ट्रेन संख्या 14805/14806 यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस को साप्ताहिक के स्थान पर दैनिक करने, ट्रेन संख्या 22689/20690 बेंगलूरु-अहमदाबाद एक्सप्रेस का विस्तार भीलड़ी-जालोर मार्ग से जोधपुर तक करने तथा बेंगलूरु से जोधपुर/बाड़मेर के लिए एक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भी मांग रखी गई। सांसद पी.सी. मोहन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इन जनहितकारी मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा करेंगे और इन्हें पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की सुविधा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भरत जैन, महासचिव नरेंद्र भीरांदवाल, भाजपा मध्य जिला उपाध्यक्ष शैतान सिंह राजपुरोहित, भाजपा गांधीनगर उपाध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित, डीआरयूसीसी सदस्य अश्विन सेमलाणी, बेंगलूरु शहर प्रवासी अध्यक्ष रमेश पटेल, रामाराम देवासी, रविंद्रसिंह राजपूत, धनाराम पटेल, विनोद चौहान, अचलाराम पटेल, सगनराम पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रवासी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि ये मांगें पूरी होती हैं तो बेंगलूरु और राजस्थान के बीच आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे हजारों प्रवासी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
_edited.jpg)



टिप्पणियां