top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

शिक्षा नगरी कोटा में आँजणा समाज का अभिनंदन कार्यक्रम, छात्र हितों को लेकर बनी रणनीति

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
14 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च


भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में आज आँजणा समाज द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय आँजणा महासभा के अध्यक्ष जोगाराम चौधरी तथा महासभा के कोषाध्यक्ष करनाराम चौधरी (कावतरा) के आगमन पर समाज के लोगों ने उनका पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के विकास, संगठन की मजबूती और विशेष रूप से विद्यार्थियों के हितों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।


इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने बताया कि कोटा देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी नीट (NEET) और आईआईटी (IIT) की तैयारी करने आते हैं। ऐसे में आँजणा समाज के विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज की ओर से हॉस्टल व्यवस्था शुरू करने के प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समाज की ओर से विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाती है तो इससे दूर-दराज से आने वाले छात्रों को सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही समाज के विद्यार्थियों को आपसी सहयोग और मार्गदर्शन का भी लाभ मिल सकेगा।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। अतिथियों ने समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।


इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रताप आँजणा, राजेंद्र सोलंकी, प्रवीण, मूलाराम नरसाना, भेराराम, नरपत, जीतूभाई, बदाराम, दीपक सहित अनेक समाज बंधु शामिल थे। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता और उत्साह से भरा रहा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page