शिकारपुरा तीर्थधाम में कलबी (पटेल) समाज के नर्सिंग अधिकारियों का द्वितीय अखिल भारतीय स्नेह मिलन सम्पन्न, समाज सेवा और शिक्षा पर दिया जोर
- धन्ना राम चौधरी

- 10 मार्च
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च
भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
शिकारपुरा तीर्थधाम। शिकारपुरा पावन तीर्थधाम में अखिल भारतीय कलबी (पटेल) समाज के नर्सिंग अधिकारियों का द्वितीय अखिल भारतीय स्नेह मिलन समारोह बड़े उत्साह, गरिमा और सामाजिक एकता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए नर्सिंग अधिकारियों, समाज प्रतिनिधियों और अतिथियों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य सेवा में समाज के योगदान और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत महात्माओं के आशीर्वाद और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शिकारपुरा धाम के गादीपति महंत श्री दयारामजी महाराज ने अपने आशीर्वचन में समाज में सेवा, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा में कार्यरत अधिकारी मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कार्यक्रम की मुख्य आयोजक नर्सिंग ऑफिसर गीता पटेल सहित बागाराम पटेल और पूरी आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मेलन में वक्ता नेताराम ने अपने संबोधन में विदेशों में नर्सिंग क्षेत्र में बढ़ते अवसरों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने कौशल को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रेरक वक्ता के रूप में उपस्थित केबीसी-17 के विजेता बाबूलाल चौधरी ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों को समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शंकराराम पटेल (डीएनएस), बगाराम पटेल (एसएनओ), मोहनराम पटेल (एएनएस), गोकुलराम पटेल (एसएनओ) और माधाराम पटेल (एसएनओ) सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नर्सिंग सेवा के महत्व, शिक्षा के प्रसार और समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर जोर देते हुए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कलबी (पटेल) नर्सिंग अधिकारी संगठन की अस्थाई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि यह संगठन समाज के युवाओं को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई प्रेरणा प्रदान करेगा और समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन समाज की गौरव एवं उभरती युवा प्रतिभा गीता पटेल ने अपनी सशक्त और प्रभावशाली शैली में किया। वहीं बगाराम पटेल ने भी संचालन में समन्वय करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मेलन में आयोजक टीम के सदस्य बगाराम पटेल (एसएनओ), गीता पटेल, जगदीश पटेल, ईश्वर पटेल सहित समाज के अनेक नर्सिंग अधिकारी, गणमान्य अतिथि, महिला प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा समाज की एकता, सेवा भावना और शिक्षा के प्रसार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
_edited.jpg)






टिप्पणियां