top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

मोगड़ा में विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन, संतों व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च


  • Men in traditional turbans seated at a formal event

भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

मोगड़ा (जोधपुर)। लूणी विधानसभा क्षेत्र के मोगड़ा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शिकारपुरा आश्रम के गादीपति महंत पूज्य राजऋषि योगऋषि बाल ब्रह्मचारी श्री दयाराम जी महाराज, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम जी चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राम में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण दिखाई दिया।


  • Men in traditional attire at an indoor event

अपने आशीर्वचन में शिकारपुरा आश्रम के गादीपति पूज्य महंत श्री दयाराम जी महाराज ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामवासियों से आपसी सद्भाव, संस्कार और सेवा भावना को बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि जब समाज और शासन मिलकर कार्य करते हैं, तब विकास की गति और तेज हो जाती है।


कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि मोगड़ा सहित पूरे लूणी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।


  • Large gathering of people under a colorful event canopy

पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम जी चौधरी ने ग्राम पंचायत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेतृत्व ही विकास की असली ताकत है। वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज पटेल ने भी ग्रामवासियों को एकजुट रहकर क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


मोगड़ा गांव में आयोजित यह उद्घाटन समारोह न केवल विकास कार्यों की सौगात लेकर आया, बल्कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page