खुटाणी में 8 मार्च को सजेगा श्री भैरूजी महाराज का भव्य मेला
- धन्ना राम चौधरी

- 5 मार्च
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च
भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)
खुटाणी (पाली)। पंचायत समिति रोहट अंतर्गत ग्राम पंचायत दिवान्दी एवं समस्त ग्रामवासी खुटाणी के तत्वावधान में संवत् 2082 चैत्र वदी 5, रविवार 8 मार्च 2026 को खुटाणी में श्री खुटाणी खेतलाजी (श्री भैरुजी) महाराज मंदिर परिसर में पारंपरिक एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक श्री भैरूजी महाराज रो मेलो भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेले से पूर्व शनिवार, 7 मार्च 2026 (संवत् 2082 चैत्र वदी 4) की रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात्रि भक्ति-संगीत एवं भजन संध्या का आनंद लेंगे।
लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे कलाकार
मेले में मारवाड़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा रंग-बिरंगी वेशभूषा में चंग गैर, डांडिया गैर, लूर नृत्य तथा लोक गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भारत का प्रसिद्ध डांडिया घर दल भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गैर-सरकारी एवं लोक कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। केंद्रीय, राज्य स्तरीय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के भी मेले में सम्मिलित होने की संभावना है।
संतों का पावन सानिध्य
मेले में महन्त श्री राजभारतीजी महाराज (मठ मोहिवाड़ा, धुम्बड़ा माताजी) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही मेले के संस्थापक स्वर्गीय मेवादासजी वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
लाभार्थी एवं सहयोग
मेले के लाभार्थियों में श्रीमती शांतिदेवी वैष्णव (प्रशासक, ग्राम पंचायत दिवान्दी), श्री वगतारामजी आकोदिया (ऊपरी खुटाणी), श्री द्वारकादासजी पुत्र बजरंगदासजी वैष्णव (खुटाणी) सहित समस्त ग्रामवासी खुटाणी का सहयोग सराहनीय है।
अनुशासन के विशेष निर्देश
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि मेले में लाठी, शस्त्र अथवा शराब पीकर आना सख्त वर्जित रहेगा। सभी श्रद्धालुओं से शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।
समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने तथा श्री भैरूजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
सम्पर्क सूत्र: 99823-57696, 99827-43694, 96600-86572
_edited.jpg)




टिप्पणियां