top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

दिवान्दी में तीन दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का समापन: उदरा टीम बनी चैंपियन, ग्रामीण खेल भावना का उमड़ा सैलाब

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Cricket team posing with trophies after Taantrik Cricket League 2026

भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

दिवान्दी, (पाली)। पाली जिले के रोहट उपखण्ड स्थित दिवान्दी गांव में आयोजित तीन दिवसीय रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। 27 फरवरी से शुरू हुए इस ग्रामीण स्तरीय टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 16 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रैंड फाइनल मुकाबले में उदरा टीम ने दिवान्दी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि दिवान्दी टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर विष्णु नगर धानदिया टीम ने कब्जा जमाया।


रोमांचक रहा ग्रैंड फाइनल

टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला उदरा और दिवान्दी टीम के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों की सांसें थामे रखीं। दिवान्दी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदरा टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।


उदरा टीम की कसी हुई गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। हर चौके और छक्के पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंजता रहा और पूरा माहौल स्टेडियम जैसा नजर आया।


  • Tantric Cricket League 2026 team celebrating with trophies

खेल के माध्यम से सामाजिक संदेश

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना था। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


विजेता टीम के कप्तान ने जीत के बाद कहा, “यह जीत पूरी टीम और गांव के सहयोग का परिणाम है। हमने एकजुट होकर खेला और लक्ष्य हासिल किया।” वहीं उपविजेता दिवान्दी टीम के खिलाड़ियों ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए विजेता टीम को बधाई दी।


पुरस्कार वितरण समारोह में उमड़ी भीड़

समापन समारोह में दिवान्दी सरपंच प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में मनोर दास वैष्णव, दीपक बामनिया, अशोक पटेल, दिलीप पटेल, मदन मेघवाल, सोहन जोधा, विसन सिंह राव और मेहेंद्र मेघवाल सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


अतिथियों ने विजेता उदरा टीम को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और मेडल प्रदान किए। उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को भी सम्मानित किया गया।


दीपक बामनिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। सोहन जोधा ने भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की।


  • Young men celebrating with trophies from Tantrik Cricket League 2026

आयोजकों की भूमिका सराहनीय

इस सफल आयोजन के पीछे सोहन जोधा, मुकेश पटेल, रामलाल पटेल, जुझार बिश्नोई और कानाराम गोयल सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने मैदान व्यवस्था से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक हर पहलू में सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।


ग्रामीण खेलों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा

दिवान्दी में आयोजित यह प्रतियोगिता पाली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनते हैं, बल्कि युवाओं में प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीम भावना का विकास भी करते हैं।


समापन के साथ ही दिवान्दी गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजन नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे और क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उपरोक्त जानकारी महेन्द्र पटेल ने दी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page