top of page
भारतार्थ-logo

आँजणा प्रीमियर लीग (APL-16) का भव्य समापन: खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा दमखम, समाज में एकता का संदेश

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 2 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Volleyball winners with trophies and 25000 Rupee check

भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बेंगलूरु द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आँजणा प्रीमियर लीग (APL-16) का शनिवार को राजेश्वर भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ तथा रविवार, 01 मार्च 2026 को अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रनिंग रेस सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दुर्गाराम जी द्वारा पहली गेंद डालकर किया गया। सचिव भीमाराम जी ने पहली बल्लेबाज़ी की, जबकि भामाशाह धनाराम जी ने टॉस उछाला। मुख्य अतिथि नर्सिंगराम जी मालवी (सचिव, कर्नाटक प्रदेश आरपीआई (अठावले); सचिव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, भोपाल; राष्ट्रीय सचिव, समता सैनिक दल, नागपुर) ने मैदान में फील्डिंग कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज़ किया।


वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष नाथूराम जी, उपाध्यक्ष कलाराम जी, कोषाध्यक्ष मंगलाराम जी एवं कमेटी सदस्यों द्वारा गेंद फेंककर किया गया।


  • Group of men and boys in sports jerseys on a field

क्रिकेट प्रतियोगिता (16 टीमें)

क्रिकेट मुकाबलों में 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में धनानी धुरंधर टीम विजेता बनी, जबकि जुपिटर फ़ार्मा उपविजेता रही।

फाइनल मैन ऑफ द मैच: राकेश पटेल

फाइनल बेस्ट बैट्समैन / मोस्ट सिक्सर / टूर्नामेंट सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रकाश चौधरी (पी.के.)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: ललित पटेल गोलियाँ


वॉलीबॉल प्रतियोगिता (8 टीमें)

वॉलीबॉल में 8 टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।

विजेता: मालेश्वर वॉलीबॉल क्लब

उपविजेता: राजेश्वर रॉयल

मैन ऑफ द मैच: हितेश कुमार

मैन ऑफ द टूर्नामेंट: रितेश पटेल

बेस्ट नेटर: धनाराम

बेस्ट सेंटर: किशोर पटेल

बेस्ट सर्विस: दीपाराम

इमर्जिंग प्लेयर: मनीष कुमार


कबड्डी प्रतियोगिता (6 टीमें)

कबड्डी में 6 टीमों के बीच जोरदार मुकाबले हुए।

विजेता: सिवांसी सुपरस्टार

उपविजेता: सांचौर

मैन ऑफ द सीरीज़: विक्रम

बेस्ट रेडर: सुरेश

बेस्ट कैचर: नारायण (सांचौर)


रनिंग रेस प्रतियोगिता

किशोरियों की दौड़ प्रतियोगिता में वरू, पलक, किरण, पूजा, जयश्री एवं मनीषा पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


बॉयज़ रनिंग रेस में प्रतीक, देवेंद्र, केवल, रविंद्र, यशवंत, जयेश, गौरव, हितेश एवं लक्षित विजेता रहे।


  • Excited crowd celebrating on a cricket ground

भामाशाह एवं सहयोग

APL-16 के प्रमुख भामाशाह श्रीमान गोमारामजी, धनारामजी, मूलारामजी सुपुत्र गोदाजी (कोदला अनादरा, सिरोही) तथा मै. चौधरी सेल्स, बेंगलूरु रहे।


समापन अवसर पर छोगाराम, समरथाराम, लखमाराम, लक्ष्मण, नरसाराम, खीमाराम, गोमाराम, गोंगाराम, जोगाराम, हीराराम (मैसूर), मोटाराम (मैसूर), नेनाराम (मैसूर), भेराराम (मंडिया), जगाराम, लीलाराम, रामलाल, कपूराराम, धनाराम, ठाकराराम, तेजाराम, थानाराम, प्रतापराम, लुंबाराम, गणेशाराम, शंकराराम, डुंगराराम, उदाराम, दूदाराम, जुगताराम, वोताराम, वदाराम, प्रकाश, झालाराम, दुर्गाराम, लादाराम, हंसाराम सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में खेल भावना, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता को नई ऊर्जा मिली। आयोजकों ने इसे युवाओं को नशामुक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।


समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता पर संघ पदाधिकारियों एवं समस्त समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी उपाध्यक्ष कलाराम पटेल ने दी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page