top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

तांत्रिक क्रिकेट लीग 2026 में दिखा युवाओं का जोश, खेल भावना का दिया संदेश

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 1
  • 1 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी।

(Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। अंबेडकर महाविद्यालय नागर्भावी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता “तांत्रिक क्रिकेट लीग 2026” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश और दर्शकों में रोमांच का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेंद्र मुणोत रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत या हार महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि खेल की भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अधिक मायने रखती है। उन्होंने कहा कि जब खेल में सच्चा मुकाबला होता है, तो खेलने वाले को भी आनंद मिलता है और देखने वाले को भी रोमांच का अनुभव होता है।


मुणोत ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।


प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


अंत में महाविद्यालय के आयोजकों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page