top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

लिंगराजपुरम प्रीमियम लीग (एलपीएल)–सीजन 1 का भव्य आगाज़ 5 अप्रैल को

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 3
  • 2 min read

Updated: Mar 20



भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। लिंगराजपुरम क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर है। लिंगराजपुरम जैन संघ के मार्गदर्शन एवं लिंगराजपुरम जैन युवा मंडल के तत्वावधान में पहली बार लिंगराजपुरम प्रीमियम लीग (एलपीएल)–सीजन 1 का आयोजन किया जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी रविवार, 5 अप्रैल 2026 को कुक टाउन स्थित रश एरीना मैदान में आयोजित होगा।


आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विशेष बात यह है कि इसमें पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे सभी को सहभागिता का अवसर प्रदान किया गया है।


15 मार्च तक अनिवार्य पंजीकरण

टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है।


खेल भावना और सामाजिक एकता का संगम

आयोजन समिति का कहना है कि एलपीएल का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना ही नहीं, बल्कि समाज के सदस्यों में एकता, सौहार्द एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना भी है। यह टूर्नामेंट समाज के युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान करेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देगा।


आयोजन समिति और पदाधिकारी

लिंगराजपुरम जैन संघ के अध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र छाजेड़, मंत्री महावीर लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष ताराचंद श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। वहीं लिंगराजपुरम जैन युवा मंडल के अध्यक्ष आशीष भंसाली, मंत्री राहुल कांटेड एवं कोषाध्यक्ष महावीर बाफना आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


स्पोर्ट्स कमेटी में दिलीप लोढ़ा, पवन दुधेरिया, अमित गुलेचा, अंकित कांटेड, लोकेश तातेड़ एवं अक्षय कांटेड सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


समाजजनों से सहभागिता की अपील

आयोजकों ने लिंगराजपुरम क्षेत्र के समस्त समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है। उनका विश्वास है कि एलपीएल सीजन-1 क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान देगा और भविष्य में इसे एक परंपरा के रूप में स्थापित किया जाएगा।


“आइए, खेल भावना के साथ मिलकर एलपीएल सीजन-1 को ऐतिहासिक सफलता बनाएं।”

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page