top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

हंपी कप 2026: चंद्रशेखर आजाद मैदान पर क्रिकेट का रोमांच, 15 से अधिक टीमों ने दिखाई दमखम

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 4
  • 2 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

हंपी कर्नाटका। हंपी युवा क्रिकेटर्स के तत्वावधान में हंपी नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद खेल मैदान में क्रिकेट स्पर्धा हंपी कप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।


टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाड़ियों के परिचय और खेल भावना के संदेश के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट्स से दर्शकों का मनोरंजन किया तो गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती दी। फील्डरों की चुस्ती-फुर्ती और टीमवर्क ने मैचों को और भी रोचक बना दिया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत खेल मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में मुणोत ने कहा कि ग्रामीण और नगर स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं तथा अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं।


आयोजक समिति की ओर से महेंद्र मुणोत का साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि हंपी कप का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा क्रिकेटर्स और स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दर्शकों की अच्छी-खासी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और पूरे दिन खेल मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।


समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। हंपी कप 2026 ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page