top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

शिकारपुरा धाम के 144वें जन्मोत्सव व रामनवमी मेले का मुख्यमंत्री को निमंत्रण

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 8
  • 2 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आज शिकारपुरा धाम के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शिकारपुरा धाम में आयोजित होने वाले श्री राजेश्वर भगवान के 144वें जन्मोत्सव एवं रामनवमी मेले में पधारने का सादर निमंत्रण दिया।


शिकारपुरा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिकारपुरा धाम में प्रतिवर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राजेश्वर भगवान का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु धाम में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट करते हुए आग्रह किया कि वे इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने भी इस पावन आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता, संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।


इस अवसर पर राजस्थान सरकार संसदीय कार्य मंत्री, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पचपदरा विधायक अरुण अमराराम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज पटेल पाली, मंगलाराम चौधरी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विसनाराम चौधरी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजाराम आँजणा आश्रम ट्रस्ट शिकारपुरा के पदाधिकारियों मानाराम पटेल सेवानिवृत्त एडीएम, शिकारपुरा आश्रम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, हेमाराम पटेल शिकारपुरा आश्रम ट्रस्ट के सचिव, मंगलाराम वागड़ा शिकारपुरा के साथ भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे शिकारपुरा धाम में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को मेले में पहुंचने का भरोसा दिया।


बताया जा रहा है कि श्री राजेश्वर भगवान का 144वां जन्मोत्सव और रामनवमी मेला इस वर्ष विशेष धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन, संत प्रवचनों और विशाल भक्तिमय कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page