शिकारपुरा में रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट
- धन्ना राम चौधरी

- 22 मार्च
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 23 मार्च
फाइल फोटो
भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
शिकारपुरा तीर्थधाम (जोधपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रस्तावित शिकारपुरा दौरे को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह दौरा श्री श्री 1008 श्री राजाराम जी महाराज के जन्मोत्सव एवं रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रस्तावित है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में शनिवार को राज्य के मंत्री जोगाराम पटेल, लुणी उपखंड अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और वीआईपी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री जोगाराम पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बिजली, पानी, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
गौरतलब है कि श्री राजाराम जी महाराज के जन्मोत्सव एवं रामनवमी महोत्सव के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिकारपुरा पहुंचते हैं। इस बार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है।
प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्यक्रम के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे आयोजन सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
_edited.jpg)




टिप्पणियां