top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

दीपांजलि नगर में ‘पुनीत नमना’ कार्यक्रम: बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री, समाजसेवा का दिया संदेश

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 22
  • 1 min read

Updated: Mar 23

फाइल फोटो

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। दीपांजलि नगर अप्पू अभिमानी संघ एवं जय भुवनेश्वरी कन्नडा गेलेयारा बलागा के संयुक्त तत्वावधान में दीपांजलि नगर में “पुनीत नमना” कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक रत्न, सुप्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत ने पुनीत राजकुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुनीत राजकुमार न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रतीक भी थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इस दौरान उपस्थित बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।


कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी कुमार ने विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने पुनीत राजकुमार के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


समारोह का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने शिक्षा और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा ली।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page