top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

विनम क्रिकेटर्स कप सीजन-2 का आयोजन, 32 टीमों ने दिखाया खेल का जज्बा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
16 मार्च
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Man in kurta addressing young cricket players at Vinam Cup.

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। प्रकाश नगर स्थित बेट्टा खेल मैदान में विनम क्रिकेटर्स द्वारा आयोजित “विनम क्रिकेटर्स कप सीजन-2” क्रिकेट स्पर्धा उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद और नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का स्वागत एवं सम्मान किया गया।


इस अवसर पर खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी खिलाड़ियों और दर्शकों ने सराहना की।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page