top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

विजयनगर में रामोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
19 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु (विजयनगर)। रामोत्सव के पावन अवसर पर विजयनगर क्षेत्र रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं विजयनगर निवासी क्षेमा अभिवृद्धि संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ हिंदू ध्वज लहराकर किया गया। इस अवसर पर सदाशिवानंदाचार्य स्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया।


कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रताप सिम्हा, पूर्व विधान परिषद सदस्य अश्वत नारायण, पूर्व पार्षद एच. रविंद्र, समाजसेवी महेंद्र मुणोत, आयोजक एम.एल. शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और हिंदू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व संस्कारों के प्रसार का संदेश दिया। शोभा यात्रा में सुसज्जित झांकियां, भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजे कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विजयनगर क्षेत्र का भ्रमण करती रही, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आयोजकों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकजुटता, संस्कार और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। रामोत्सव के इस भव्य आयोजन ने विजयनगर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश दिया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page