top of page
भारतार्थ-logo

इंदिरानगर में अवैध फ्लेक्स पर चला निगम का बुलडोज़र

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 19 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में कड़ा कदम उठाते हुए Bengaluru Central City Corporation ने इंदिरानगर इलाके में बिना अनुमति लगाए गए फ्लेक्स बैनरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे दर्जनों अवैध बैनरों को हटाया गया।


निगम अधिकारियों के अनुसार, इंदिरानगर जैसे व्यस्त और प्रमुख क्षेत्र में अवैध फ्लेक्स बैनर न केवल शहर की सौंदर्यता को प्रभावित कर रहे थे, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न कर रहे थे। कई स्थानों पर ये बैनर बिजली के खंभों और पेड़ों पर लगाए गए थे, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे भी पैदा हो रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार के होर्डिंग, पोस्टर या फ्लेक्स लगाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय निवासियों ने निगम की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र की साफ-सफाई और सुंदरता में सुधार होगा तथा सार्वजनिक स्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। निगम ने नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें और आवश्यक अनुमति लेकर ही बैनर या होर्डिंग लगाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह अभियान आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगा, जिससे बेंगलुरु को एक स्वच्छ और अनुशासित महानगर के रूप में स्थापित किया जा सके।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page