top of page
भारतार्थ-logo

लाइफट्री लॉन्च: अब डिजिटल विरासत में हमेशा जिंदा रहेंगी यादें

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 6 जुल॰
  • 2 मिनट पठन
Green LifeTree logo with black tree and leafy branches on a yellow-green background; small text includes July 2026 and AI.
परिवारों की यादों को पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने वाला अनोखा प्लेटफॉर्म बेंगलुरु में 7 जुलाई को होगा लॉन्च

भारतार्थ खबर | बेंगलुरु संवाददाता: धन्नाराम चौधरी डेटलाइन: बेंगलुरु | 6 जुलाई 2026। डिजिटल दुनिया में एक नई क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। परिवारों की यादों, रिश्तों और जीवन की अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दुनिया का पहला प्राइवेट डिजिटल हेरिटेज प्लेटफॉर्म “लाइफट्री” (LifeTree) 7 जुलाई 2026 को बेंगलुरु में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। यह इनोवेटिव प्लेटफॉर्म लोगों को अपनी फैमिली मेमोरी, तस्वीरें, वीडियो, कहानियां और जीवन के खास पलों को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने का अवसर देगा।


इस भव्य लॉन्च इवेंट का आयोजन मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे होटल चांसरी पैविलियन, सिग्मा हॉल-1, रेजीडेंसी रोड, अशोक नगर, बेंगलुरु में किया जाएगा। कार्यक्रम में इंडस्ट्री के प्रमुख लीडर्स, सोशल हेड्स, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और कई प्रतिष्ठित मेहमान शामिल होंगे।


लाइफट्री को ब्लूरोज़ टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है, जो 25 से अधिक देशों में आईटी कंसल्टेंसी, आईटी सॉल्यूशन और मैनेज्ड सर्विस प्रदान करने वाली वैश्विक कंपनी है। कंपनी के अमेरिका, यूरोप, APAC और मिडिल ईस्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8 ग्लोबल डिलीवरी सेंटर संचालित हैं।


कार्यक्रम के आयोजक विनीत जैन ने कहा कि लाइफट्री सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि “समय के जरिए साथ” रहने का एक नया अनुभव है। यह प्लेटफॉर्म परिवारों को डिजिटल रूप में जोड़ते हुए उनकी यादों को सुरक्षित रखने का कार्य करेगा। लॉन्च के दौरान लाइव वॉकथ्रू भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि लोग किस प्रकार अपने परिवार की डिजिटल विरासत तैयार कर सकते हैं।


विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बदलती डिजिटल लाइफस्टाइल में लाइफट्री जैसे प्लेटफॉर्म भविष्य की बड़ी जरूरत बन सकते हैं। यह न केवल परिवारों को जोड़ने का माध्यम बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भावनात्मक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में भी मदद करेगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page