top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

लखीमपुर में आज कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे खड़गे, जनसभा से चुनावी शंखनाद

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 29
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को लखीमपुर में कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी अभियान को धार देंगे।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जितेंद्र सिंह ने गुवाहाटी में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पार्टी का घोषणापत्र कई महीनों की व्यापक तैयारी और जनसंवाद के बाद तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न वर्गों, संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव लेकर इसे अंतिम रूप दिया गया है, जिससे यह दस्तावेज जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बने। उन्होंने जानकारी दी कि खड़गे लखीमपुर दौरे के दौरान घोषणापत्र जारी करने के साथ-साथ एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें पार्टी अपनी नीतियों और वादों को जनता के सामने रखेगी।


इस दौरान कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर तीखा हमला बोला। जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में भय और दबाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकार की आलोचना करता है, तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाती है। साथ ही, उन्होंने मीडिया संस्थानों की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है।


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि वे अपनी पार्टी की उपलब्धियों के बजाय कांग्रेस पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा आंतरिक रूप से गुटबाजी का शिकार हो चुकी है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी दरकिनार किया जा रहा है।


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। उल्लेखनीय है कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को निर्धारित है। कांग्रेस वर्ष 2016 से राज्य की सत्ता से बाहर है और इस बार वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page