top of page
भारतार्थ-logo

बैलकनहली में नवरात्रि महोत्सव व राम जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 28 मार्च
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 18 अप्रैल

Men gathered for Navratri festival in Belkanhalli

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। श्री मां दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, बैलकनहली द्वारा मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव एवं राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों ने मधुर और मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर “जय माता दी” एवं “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेंद्र मुणोत ने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल आस्था ही नहीं, बल्कि भारतीयों के विचार, विश्वास और स्वाभिमान के आधार हैं, जिनके आदर्शों पर चलकर समाज में सद्भाव और नैतिकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पी. के. सिंह, पी. एस. पांडे, राम प्रवेश, नारायण यादव एवं फेकू गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page