top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बैंगलोर में गूंजेगा श्री सुंदरकाण्डपाठ का भव्य आयोजन, 9 अगस्त को सजेगी भजन संध्या

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
29 जून
2 मिनट पठन
Hindu temple poster of Panchmukhi Balaji idol with ornate crown, garlands, and Hindi text; saint portraits at bottom.

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बैंगलोर | 29 जून 2026 बैंगलोर में एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। श्री पंचमुखी बालाजी धाम (चौधरीवास), हिसार, हरियाणा की असीम कृपा से गुरुजी सोनू भाई जी के पावन विचारों और मार्गदर्शन में आगामी 9 अगस्त 2026 को विशाल संगीतमय श्री सुंदरकाण्डपाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्री पंचमुखी बालाजी धाम परिवार, बैंगलोर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Group of men posing in a warehouse-like showroom, centered by a man in an orange kurta, with steel shelving and wood paneling behind.
 श्री पंचमुखी बालाजी धाम परिवार की बैठक संपन्न, भक्तिमय माहौल में तैयारियों को मिला अंतिम रूप

श्री पंचमुखी बालाजी धाम परिवार, बैंगलोर की बैठक में उपस्थित सदस्य एवं आगामी सुंदरकाण्डपाठ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।


बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं भक्तिमय बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सुंदरकाण्डपाठ के साथ भव्य भजन संध्या भी आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। आयोजन को लेकर बैंगलोर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


कार्यक्रम का आयोजन Basaveshwara Sugana Mantapa, Near Hosahalli Metro Station, Vijayanagar, Bengaluru – 560040 में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


बैठक में ओम प्रकाश अरोड़ा, अरुण गर्ग, रमणीक अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, नितेश गोयल, पुनीत सुरेका, देवेश सुरेका, साहिल केडिया, सौरभ मित्तल, विशाल गोयल, रोहित बागड़ी, पूजा पोद्दार, गौरव शर्मा, रोहित अरोड़ा, केशव गोयल, आशु मित्तल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रदीप चौधरी ने दी।


धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और संस्कृति को बढ़ावा देने का यह प्रयास श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page