top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

चामराजपेट में BJP की BLA वर्कशॉप, वोटर लिस्ट अपडेट पर जोर

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
28 जून
2 मिनट पठन
BJP leaders stand at a podium during a Kannada political meeting, wearing orange scarves, before a banner with Modi images.

चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित BJP की BLA वर्कशॉप में मौजूद वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता


भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 28 जून, 2026 कर्नाटक की राजनीति में चुनावी तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। बेंगलुरु सेंट्रल जिले के चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा वोटर लिस्ट संशोधन और संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण BLA (Booth Level Agent) वर्कशॉप आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने और नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।


कार्यक्रम में बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी.सी. मोहन, जिला अध्यक्ष सप्तगिरी गौड़ा, सेल्स के स्टेट कोऑर्डिनेटर एस. दत्तात्री, रिटायर्ड IPS अधिकारी भास्कर राव, स्टेट मीडिया को-कन्वीनर प्रशांत केदानजी, एस.सी. मोर्चा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रशांत, मंडल अध्यक्ष राजू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वर्कशॉप के दौरान नेताओं ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट अपडेट प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे फर्जी वोटिंग रोकने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कार्य करना होगा।


सांसद पी.सी. मोहन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और पारदर्शी वोटर लिस्ट बेहद आवश्यक है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सप्तगिरी गौड़ा ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहकर चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है।


रिटायर्ड IPS अधिकारी भास्कर राव ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं स्टेट मीडिया को-कन्वीनर प्रशांत केदानजी ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की सलाह दी।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और चुनावी रणनीति, वोटर लिस्ट संशोधन और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page