top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

बैंगलोर में जैन लेब परियोजना को लेकर राजेन्द्र दांतेवाडिया का भव्य अभिनंदन

  • Writer: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • Jun 28
  • 2 min read
Two smiling men pose in a living room, one in white kurta and one in black shirt holding a gold-wrapped gift.
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को समर्पित सात मंजिला जैन लेब परियोजना बनेगी प्रवासी समाज के लिए बड़ी सौगात

प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ द्वारा राजेन्द्रकुमार दांतेवाडिया जैन का स्वागत एवं अभिनंदन करते पदाधिकारी

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बैंगलोर | 28 जून, 2026 बैंगलोर में सामाजिक सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहचान बना रही नव निर्माणाधीन “जैन लेब” परियोजना को लेकर प्रवासी राजस्थानी समाज में उत्साह का माहौल है। राजस्थान के जालोर जिले के मांडवला कस्बे के निवासी एवं पार्श्वमणि डवलेपर के डायरेक्टर राजेन्द्रकुमार दांतेवाडिया जैन का आज शांतिनगर स्थित लूणावत भवन में प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और जैन लेब परियोजना को समाजहित में एक ऐतिहासिक पहल बताया गया।


संघ के महामंत्री एवं श्री मरुधरा जैन संघ के अध्यक्ष डॉ. जवरीलाल लूनावत ने बताया कि दांतेवाडिया के साथ हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नव निर्माणाधीन जैन लेब के सात मंजिला भवन की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक भवन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा का आधुनिक केंद्र बनने जा रही है।


राजेन्द्रकुमार दांतेवाडिया जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पारणा समिति के ट्रस्टी बंधुओं की एजीएम आयोजित हुई थी। इस भवन के भूमि पूजन का लाभ भी उनके परिवार को प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे इस विशाल भवन में एक मंजिल पर बड़ा सामुदायिक हॉल और 17 कमरे बनाए जाएंगे। वहीं दो मंजिल पारणा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए समर्पित रहेंगी।


उन्होंने आगे बताया कि भवन की एक मंजिल पर बाहर से बैंगलोर में शिक्षा प्राप्त करने आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 17 विशेष कमरे उपलब्ध रहेंगे। साथ ही एक मंजिल चिकित्सा सेवा के लिए समर्पित होगी, जहां बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।


जैन लेब परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहेगा कि यहां आम नागरिकों को उचित दरों पर विभिन्न बीमारियों की जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा भोजनशाला में सुबह का नाश्ता, दोपहर और शाम का सात्विक भोजन सूर्यास्त से पूर्व उचित दरों पर उपलब्ध रहेगा। स्थायी टिफिन सुविधा भी परिवारों के लिए शुरू की जाएगी।


दांतेवाडिया ने कहा कि प्रवासी समाज के लोगों को भी जैन लेब से जोड़ा जाएगा ताकि वे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आम आदमी तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page