top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

श्रीमद्भागवत कथा से पहले श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह, जयघोषों से गूंजा यशवंतपुर रेलवे स्टेशन

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
28 जून
2 मिनट पठन
Group of men garland a smiling woman indoors near glass walls during a ceremonial welcome.

बेंगलुरु पहुंचीं कथा वाचिका देवी राजनंदनी जी, यशवंतपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत


भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 28 जून, 2026 बेंगलुरु में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा से पहले धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य नजारा उस समय देखने को मिला जब विख्यात राष्ट्रीय कथा वाचिका परम पूज्या देवी राजनंदनी जी के बेंगलुरु आगमन पर यशवंतपुर रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, महिला शक्ति और युवाओं ने स्टेशन पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी और श्रद्धाभाव से स्वागत किया।


पूरे स्वागत समारोह के दौरान “जय श्री राम” और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पूज्या देवी राजनंदनी जी का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम अनुशासन, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।


Group portrait of men and women in colorful saris and garlands, seated indoors at a construction site, posing for a ceremony

गौरतलब है कि 29 जून से 5 जुलाई 2026 तक बेंगलुरु में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें परम पूज्या देवी राजनंदनी जी अपने श्रीमुख से भक्तों को कथा अमृत का रसपान कराएंगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और प्रतिदिन हजारों भक्तों के कथा स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।



भारतीय राजपूताना सेवा संगठन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Group of men and women posing indoors, women in colorful saris and garlands, with scaffolding behind them.

देवी राजनंदनी जी की कथा शैली, आध्यात्मिक विचार और भक्तिमय प्रस्तुतियों के कारण देशभर में उनके लाखों अनुयायी हैं। बेंगलुरु में आयोजित यह कथा कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आयोजन समिति का मानना है कि यह कथा समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करेगी।


स्वागत कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग, महिला मंडल, युवा कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्टेशन परिसर भक्तिमय नारों और धार्मिक उल्लास से देर तक गूंजता रहा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page