top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलूरु में 48वां दशहरा महोत्सव 11 अक्टूबर से

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
14 सित॰
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलूरु, 13 सितंबर 2026। प्रवासी बिहारियों की बेंगलूरु स्थित सबसे पुरानी संस्थाओं में शामिल सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति (कन्नड़िगा बिहारी संगठन) एवं राजेन्द्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट बिहार भवन, आर.टी. नगर के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष 48वें दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रिंसेस श्राइन, गेट नंबर 9, पैलेस ग्राउंड, रमण महर्षि रोड, बेंगलूरु में आयोजित होगा।


समिति अध्यक्ष के.के. सिंह (कुमार बाबू) ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजा अनुष्ठान को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए दुर्गा पूजा उपसमिति का गठन किया गया है। उपसमिति की अध्यक्षता अनिल कुमार तिवारी करेंगे और उनके मार्गदर्शन में दशहरा महोत्सव से जुड़े धार्मिक एवं आयोजनात्मक कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा।


बैठक में सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारियां


महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई और सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।


बैठक में समिति सचिव सुबोध कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जे.पी. सिंह, उपेन्द्र सिंह, एस.के. पुरी, शेषनाथ दूबे, कोषाध्यक्ष राम कँवल सिंह, कार्यालय प्रभारी कुशवाहा जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


समिति पदाधिकारियों के अनुसार दशहरा महोत्सव को धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित करने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से प्रवासी बिहारी समाज के लोगों को अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।


परंपरा और सामाजिक एकजुटता का उत्सव


बेंगलूरु जैसे महानगर में लंबे समय से आयोजित हो रहा दशहरा महोत्सव प्रवासी बिहारियों के लिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर भी बनता है। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से इस वर्ष भी महोत्सव को सफल बनाने की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं।


समिति की ओर से बताया गया कि आयोजन से संबंधित तैयारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं दशहरा से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहने की उम्मीद है। समाचार प्रेषक: श्रीकान्त शर्मा, बेंगलुरु

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page