top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बाबा रामदेवजी के जयकारों से गूंजा होसपेट

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
14 सित॰
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com होसपेट, 14 सितंबर 2026।


जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के तहत श्री बाबा रामदेवजी मंदिर, पुराना सब्जी बाजार से सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में होसपेट के विधायक एच.आर. गवियप्पा भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा रामदेवजी की आरती में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।


वरघोड़े में धार्मिक ध्वज, भक्ति संगीत और बाबा रामदेवजी के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक गवियप्पा की सहभागिता से आयोजन में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया।


ट्रस्ट ने विधायक का किया सम्मान


आयोजन के दौरान श्री रामदेवजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विधायक एच.आर. गवियप्पा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष चन्द्रणसिंह भाटी एवं सचिन मांगीलाल राजपुरोहित ने उन्हें शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने जन्मोत्सव की भव्यता और समाज की सामूहिक सहभागिता की सराहना की।


सुंदरकांड और जागरण से हुआ आयोजन का आगाज


जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार रात श्री बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर में श्री हनुमान मित्र मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। मंदिर परिसर में भजनों और बाबा रामदेवजी के जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।


महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी


शोभायात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में बाबा रामदेवजी की महाआरती आयोजित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विजय टॉकीज के पास स्थित के.एल.एस. कल्याण मंडप में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


प्रतिष्ठान बंद रखकर समाज ने दिखाई एकजुटता


जन्मोत्सव को लेकर विष्णु समाजबंधुओं में विशेष उत्साह रहा। समाज की अपील पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने जन्मोत्सव को व्यापक सामाजिक सहभागिता वाला धार्मिक आयोजन बना दिया।


श्री रामदेवजी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.), होसपेट के अध्यक्ष चन्द्रणसिंह भाटी एवं ट्रस्ट सदस्यों ने विधायक एच.आर. गवियप्पा सहित सभी समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समाचार प्रेषक: जब्बरसिंह राजपुरोहित, होसपेट, कर्नाटक





टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page