top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

पीरजी महाराज के जागरण की तैयारियां पूरी

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
14 सित॰
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 14 सितंबर 2026। राजस्थान राजपूत संघ, बेंगलुरु की ओर से श्री श्री 1008 पीरजी श्री शांतिनाथजी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 27 सितंबर 2026 को पैलेस ग्राउंड में भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह है। संघ की कमेटी बैठक में कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया।


राजस्थान राजपूत संघ के अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई कमेटी बैठक में जागरण की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं, समाजबंधुओं की सहभागिता तथा कार्यकर्ताओं को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


27 सितंबर को पैलेस ग्राउंड में आयोजन


श्री पीरजी शांतिनाथजी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रविवार, 27 सितंबर 2026 को पैलेस ग्राउंड, गेट नंबर 6, बेंगलुरु में जागरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी।


जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती एवं गीता गोस्वामी भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से पीरजी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के पहुंचने की संभावना है।


सपरिवार सहभागिता का आह्वान


संघ अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज के सभी सम्माननीय बंधुओं और परिवारजनों से जागरण में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पीरजी श्री शांतिनाथजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।


जागरण को लेकर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रियता से व्यवस्थाओं में जुटे हैं। कमेटी बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया।समाचार प्रेषक: दलपतसिंह भायल, बेंगलुरु





टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page