बेंगलूरु के ओकालीपुर में हेल्थ कैंप का शुभारंभ
- धन्ना राम चौधरी

- 12 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडुराव ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के ओकालीपुर में आयोजित एक विशेष हेल्थ कैंप का उद्घाटन कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।
मंत्री गुंडुराव ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और शारीरिक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आमजन का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर बड़ी राहत प्रदान कर रहे हैं। कैंप में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों के माध्यम से हाथ-पैरों के पुराने दर्द, मांसपेशियों की जकड़न और अन्य शारीरिक समस्याओं का उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
मंत्री ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से जानकारी भी दी गई।
_edited.jpg)



टिप्पणियां