top of page
भारतार्थ-logo

अण्णम्मा देवी व मारम्मा देवी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 12 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। कविका बडावणे नागरिक क्षेमा अभिवृद्धि संघ के तत्वावधान में नगर देवता अण्णम्मा देवी एवं सर्कल मारम्मा देवी का वार्षिक उत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


उत्सव के मुख्य अतिथि गोविंदराज नगर क्षेत्र के विधायक प्रिया कृष्णा रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में महेंद्र मुणोत उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विधि-विधान से देवी मां की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने अन्नदान कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं सेवा कार्य किया और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा का विशेष उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की।


उत्सव के दौरान भक्ति संगीत, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, सेवा और सामाजिक समर्पण का सुंदर संदेश दिया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page