top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में राजपूत समाज ने की मां चामुंडा की आराधना, आरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
10 घंटे पहले
1 मिनट पठन
बेंगलुरु में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर राजपूत समाज कर्नाटक द्वारा मां चामुंडा माताजी की पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,19 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर राजपूत समाज कर्नाटक की ओर से मां चामुंडा माताजी की पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाज के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दर्शन किए तथा परिवार, समाज और देश में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मां चामुंडा माताजी की आरती की गई। इस अवसर पर आरती के लाभार्थी शेरसिंह राठौड़ अरणु रहे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से माता की आराधना की और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।


पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण


आरती संपन्न होने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ राजपूत समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राजपूत समाज कर्नाटक के अध्यक्ष जबरसिंह दहिया, राजस्थान राजपूत संघ के अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी, हीरसिंह परमार, विजयसिंह परमार, प्रवीणसिंह राठौड़, डूंगरसिंह राठौड़, धनसिंह राठौड़, महीपालसिंह चौहान, वीरेंद्रसिंह भायल, दलपतसिंह भायल, श्रीपालसिंह राठौड़, शेरसिंह राठौड़, राजूसिंह झाला राठौड़ और राजू भाई सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में समाज के लोगों ने मां चामुंडा माताजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव प्रदर्शित किया। समाचार प्रेषक दलपतसिंह भायल बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page