top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सुदाम नगर में भक्ति और उल्लास के साथ मना नवरात्रि उत्सव, नारी सम्मान का दिया संदेश

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
14 घंटे पहले
1 मिनट पठन
बेंगलुरु के सुदाम नगर में सर्वजन एकता मंच के नवरात्रि उत्सव में देवी मां को चुनरी अर्पित करते मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,19 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु के सुदाम नगर में सर्वजन एकता मंच की ओर से नवरात्रि उत्सव भक्तिभाव, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए भजन कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मनमोहक भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति संगीत का आनंद लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने देवी मां को चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। अपने संबोधन में उन्होंने नारी सम्मान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सुख, समृद्धि, आनंद, खुशियां और प्रेम का वास होता है।


उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सकारात्मक सोच और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नारी के सम्मान को परिवार और समाज की खुशहाली से जोड़ते हुए सामाजिक मूल्यों की महत्ता पर बल दिया गया।


सर्वजन एकता मंच के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का स्वागत किया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया। समाचार प्रेषक उपेन्द्र कुमार बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page