top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

जिनदत्त कुशल मंडल की जीवदया पहल, अमृतधारा गौशाला में गायों को वितरित किया हरा चारा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
12 घंटे पहले
1 मिनट पठन
श्री जिनदत्त कुशल सूरी जैन सेवा एवं संगीत मंडल द्वारा कनकपुरा की अमृतधारा गौशाला में गायों को हरा चारा वितरित करते हुए जीवदया कार्यक्रम।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,19 अक्टूबर 2026। श्री जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री जिनदत्त कुशल सूरी जैन सेवा एवं संगीत मंडल की ओर से गौसेवा एवं जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया गया। खरतर गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराजा के सूरीमंत्र की साधना के अंतर्गत सरस्वती साधना के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान कनकपुरा स्थित अमृतधारा गौशाला में गायों को हरा चारा वितरित किया गया।


मंडल के अध्यक्ष ललित डाकलिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जीवदया और गौसेवा जैन धर्म की करुणा, अहिंसा तथा प्राणीमात्र के प्रति संवेदनशीलता की भावना से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियां हैं। गायों को हरा चारा उपलब्ध कराने की इस पहल के माध्यम से जीवों के प्रति सेवा और दया का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी झंवरलाल जी तथा संजय कुमार जी गुलगुलिया परिवार रहे। उनके सहयोग से आयोजित इस सेवा गतिविधि में मंडल के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।


इस अवसर पर मंडल के कोषाध्यक्ष भरत कोठारी, सहमंत्री अर्चित पारख, सह-कोषाध्यक्ष कुनाल मरलेचा, विकास बच्छावत, संतोष डाकलिया, चंदू डाकलिया, जितेंद्र नाहर, बाबूलाल धारीवाल और महाबल गुलेच्छा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। जीवदया कार्यक्रम के माध्यम से मंडल ने धार्मिक साधना के साथ सेवा कार्यों को जोड़ते हुए पशुओं के प्रति करुणा और संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित किया। ऐसे प्रयास समाज में अहिंसा, दया और परोपकार जैसे मूल्यों को मजबूत करने में योगदान देते हैं। समाचार प्रेषक ललित डाकलिया बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page