top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में महाअष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु, दुर्गा पूजा के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
13 घंटे पहले
2 मिनट पठन
बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के महाअष्टमी आयोजन में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,19 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत रविवार को महाअष्टमी पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, आरती, पुष्पांजलि और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीटीएम लेआउट के विधायक और कर्नाटक सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामलिंगा रेड्डी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। पूजा की व्यवस्थाओं में समिति के पूजा अध्यक्ष पंकज कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, सचिव मुकेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, प्रवीण पांडेय और ए.के. गुप्ता सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहयोग दिया। चंदन, सुरेश विश्वकर्मा, प्रमोद, चंदन और निर्मल राठौर सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


धार्मिक आयोजन के साथ जनसेवा की पहल


दुर्गा पूजा के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए समिति ने सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के सहयोग से साकरा अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शिविर को भी प्रमुखता दी है। यह शिविर 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण पांडेय के अनुसार, शिविर के पहले दिन लगभग 100 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), रक्त में ऑक्सीजन का स्तर (एसपीओ₂) और पल्स रेट की जांच की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।


बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के महाअष्टमी आयोजन में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

कुमकुम अभिषेक से विजयादशमी तक होंगे विविध आयोजन


समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को कुमकुम अभिषेक एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। 20 अक्टूबर को महानवमी पूजा और 21 अक्टूबर को विजयादशमी पूजा संपन्न होगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति का महाअष्टमी आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सेवा के समन्वय का उदाहरण बना। पूजा-अर्चना के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर जैसी पहल ने उत्सव को जनकल्याण से जोड़ने का प्रयास किया। समाचार प्रेषक प्रवीण पांडेय बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page