top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

बिहार में सीएम फेस पर सियासी संग्राम: ‘तय निशांत’ के नारे से गरमाई राजनीति, एनडीए में बढ़ी हलचल

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 2 days ago
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

पटना। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नीतीश कुमार के बाद राज्य की कमान किसके हाथों में होगी, इस सवाल ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इसी बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं द्वारा “तय निशांत” के नारे ने सत्ता समीकरणों में हलचल मचा दी है, जिससे सहयोगी दलभारतीय जनता पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि “निशांत कुमार ने बहुत लोगों को अशांत कर दिया है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और गठबंधन के घटक दलों का अधिकार है, लेकिन “भविष्य की उड़ान निशांत कुमार” है। उनके इस बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।


दरअसल, जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को संभावित नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। नीरज कुमार ने बताया कि हाल ही में नालंदा दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से “तय निशांत-तीर निशांत” के समर्थन में आशीर्वाद मांगा, जिसे जनता ने हाथ उठाकर स्वीकार किया। इसे वे निशांत कुमार की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देख रहे हैं।


हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है। नीरज कुमार के अनुसार, 2025 से 2030 तक जनता ने निशांत कुमार के नाम पर भरोसा जताया है और पार्टी उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी। साथ ही यह संकेत भी दिया गया कि भविष्य में उनकी भूमिका में बदलाव संभव है, लेकिन जो भी निर्णय होगा, वह पार्टी और गठबंधन के हित में होगा।


इधर, बीजेपी लंबे समय से बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की मंशा जाहिर कर चुकी है। ऐसे में जेडीयू द्वारा निशांत कुमार को लेकर दिए जा रहे संकेत एनडीए के भीतर नई राजनीतिक खींचतान को जन्म दे सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि जेडीयू इस मुद्दे को आगे बढ़ाती है, तो गठबंधन के समीकरणों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।


फिलहाल, बिहार की राजनीति में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन “तय निशांत” का नारा आने वाले दिनों में सियासी समीकरणों को नई दिशा दे सकता है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page