top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

प्लॉगिंग से मडीवाला झील हुई साफ, 110 किलो प्लास्टिक निकला

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
14 सित॰
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 13 सितंबर 2026। बेंगलुरु की मडीवाला झील को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैनरघट्टा कैंपस के छात्रों और इंडियन प्लॉगर्स आर्मी ने बेंगलुरु साउथ सिटी कॉर्पोरेशन (बीएससीसी) के सहयोग से प्लॉगिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान झील परिसर से करीब 110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया।


15 बोरे कचरा एकत्र


अभियान के दौरान झील के आसपास करीब 100 मीटर के दायरे में सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलें, दूध के पैकेट, चॉकलेट के रैपर, प्लास्टिक स्ट्रॉ सहित अन्य कचरा एकत्र कर करीब 15 बोरियों में भरा गया।


अभियान सुबह 7:30 बजे से 9:15 बजे तक चला। आयोजकों के अनुसार यह इंडियन प्लॉगर्स आर्मी का 1032वां प्लॉगिंग अभियान था। अभियान का नेतृत्व संगठन के संस्थापक नागराज, जिन्हें ‘प्लॉग राजा’ के नाम से भी जाना जाता है, ने किया।


युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


अभियान का उद्देश्य केवल झील से कचरा हटाना ही नहीं, बल्कि लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देना भी था। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता को व्यवहारिक कार्रवाई में बदलना आवश्यक है।


क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट की सहायक प्रोफेसर दीपिका एसआर ने कहा कि जब युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो स्वच्छ झील के लिए किया गया प्रत्येक प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश देता है।


नागरिकों और प्रशासन की संयुक्त भागीदारी जरूरी


बीएससीसी आयुक्त केएन रमेश ने कहा कि शहर की झीलों और पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।


उन्होंने सामुदायिक भागीदारी को शहरी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे अभियानों को निरंतरता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।


मडीवाला झील पर आयोजित इस अभियान ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत किया जा सकता है। प्लॉगिंग जैसे अभियानों में युवाओं की भागीदारी स्वच्छता के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देती है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page