प्रवासी समाज से विधायक भूमिनाथन की वोट अपील
- धन्ना राम चौधरी

- 9 अप्रैल
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
मदुराई (तमिलनाडु)। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मरूमलार्चि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) गठबंधन के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक भूमिनाथन ने जनसंपर्क अभियान के तहत मदुराई के मन्जनकारा स्ट्रीट स्थित श्रावक संघ एवं प्रवासी समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों से भेंट कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधायक भूमिनाथन ने प्रवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए आशीर्वाद स्वरूप वोट देने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि प्रवासी समाज से जुड़े किसी भी कार्य को वे प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर श्रावक संघ के अध्यक्ष विजयराज श्रीश्रीमाल एवं मंत्री शांतिलाल गुलेच्छा सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक का शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में राजस्थानी प्रवासी समाज की ओर से भागचंद बाफना, दिलीप हरण, पारसमल चौपड़ा, धनराज चौपड़ा, पृथ्वीराज संखलेचा, रतनलाल चौपड़ा, गणपत प्रजापत, चंदनसिंह, चेनाराम, हेमाराम, विकाश जैन, दिनेश जैन, आशीष जैन, इस दौरान महल एरिया काउंसलर मुबारक मंत्री पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर विधायक के प्रति समर्थन व्यक्त किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में प्रवासी समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई। विधायक भूमिनाथन का यह दौरा चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे गठबंधन को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। मदुरै प्रवासी समाज प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने जानकारी दी।
_edited.jpg)



टिप्पणियां