जयपुर में आंजणा समाज की बैठक, प्रतिभा खोज परीक्षा पर मंथन
- धन्ना राम चौधरी

- 5 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित संत श्री किशनाराम जी महाराज विश्रांति गृह छात्रावास में आंजणा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा आगामी आईएएस प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक में अखिल भारतीय आंजणा महासभा के अध्यक्ष जोगाराम चौधरी, शिक्षा समिति के सदस्य मंगलाराम चौधरी, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) विशनाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी तथा श्री राजाराम आंजणा समाज आश्रम ट्रस्ट के महामंत्री हेमाराम जरमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान आईएएस प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन, स्वरूप एवं विद्यार्थियों को अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की पहल से ग्रामीण एवं सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके पश्चात अतिथियों ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां निवासरत छात्रों से संवाद किया। विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। छात्रों ने भी अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों को साझा किया, जिस पर पदाधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक के अंत में समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने तथा विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
_edited.jpg)



टिप्पणियां