चेडा में कन्या महाविद्यालय भवन लोकार्पण का भव्य आमंत्रण, समाजजनों से सहभागिता की अपील
- धन्ना राम चौधरी

- 9 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
चेन्नई। चेडा धाम मे आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं शैक्षणिक समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 से 30 अप्रैल 2026 तक श्री राजेश्वर भगवान, अन्नपूर्णा माता एवं आंजणी माता धाम, नया चेण्डा (पाली) में कन्या महाविद्यालय भवन के लोकार्पण एवं कन्या गुरुकुल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण आयोजन के निमंत्रण हेतु चेण्डा धाम से वागाराम हारणी एवं पोकरराम मालवी 9 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे चेन्नई पहुंचे। यहां साहूकारपेट स्थित श्री राजेश्वर मंदिर एवं समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज बंधुओं को आमंत्रण पत्रिका सौंपी। कार्यक्रम में चौधरी आंजणा कलबी समाज चेन्नई के अध्यक्ष तगाराम, चेन्नई ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री गुरुदेव के दर्शन कर आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर समाजजनों को संबोधित करते हुए आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। समारोह में पधारे अतिथियों का समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया। चौधरी आंजणा कलबी समाज चेन्नई ने सभी समाज बंधुओं को “जय राजेश्वर” के साथ इस पावन अवसर पर सहभागी बनने का निमंत्रण दिया। उपरोक्त जानकारी दिनेश जी कराड़ ने दी।
_edited.jpg)



टिप्पणियां