पुणे में राजेश्वर भगवान जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भजनों और परंपरा से सजा भव्य आयोजन
- धन्ना राम चौधरी

- 28 मार्च
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
पुणे। आँजणा पटेल समाज संघ, पुणे के तत्वावधान में समाज के आराध्य देव श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान का 144वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति के साथ मनाया गया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे एक ऐतिहासिक एवं यादगार रूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार गजेंद्रराव आशासपेरा ने देशी भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर उपस्थित श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।

इस गरिमामयी आयोजन में मावल (पुणे) के लोकप्रिय सांसद श्रीरंग आप्पा बारणे, स्थानीय विधायक शंकर भाऊ जगताप सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणादायक बताया।
समारोह की अध्यक्षता पुणे आँजणा पटेल समाज के अग्रणी श्री हीम्मत भाई करवड़ ने की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और परंपराओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।आयोजन के दौरान पुणे के भामाशाह रोणोबा सरावग परिवार द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें टीकमराम, जोगाराम, पीराराम, जुनजाराम, राजाराम एवं डूंगराराम सहित परिवारजनों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।
इस भव्य समारोह ने पूरे क्षेत्र में उत्साह, आस्था और गौरव का वातावरण निर्मित किया तथा समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया। उपरोक्त जानकारी टीकमराम पटेल पुणे ने दी।
_edited.jpg)



टिप्पणियां