top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

पतंजलि मेगा स्टोर हुबली पहुंचे MLC लिंगराज पाटिल, बोले— शहरवासियों के लिए वरदान

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
8 जुल॰
2 मिनट पठन
Group of nine people posing in front of a Patanjali Divya backdrop, with bottles of herbal drink in the foreground.

एक ही स्थान पर हजारों पतंजलि उत्पाद, निःशुल्क आयुर्वेदिक हेल्थ चेक-अप और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा की सराहना।

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) डेटलाइन | 8 जुलाई, 2026 | हुबली (कर्नाटक) पतंजलि मेगा स्टोर हुबली एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया, जब कर्नाटक विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य श्री लिंगराज पाटिल ने बुधवार सुबह केशवपुर स्थित रमेश भवन रोड पर संचालित पतंजलि मेगा स्टोर का दौरा किया। उन्होंने स्टोर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आयुर्वेदिक दवाइयों और स्वदेशी उत्पादों का विस्तार से अवलोकन किया तथा इसकी व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की।


निरीक्षण के बाद श्री लिंगराज पाटिल ने कहा कि पतंजलि मेगा स्टोर हुबली में एक ही छत के नीचे शुद्ध देसी पतंजलि के हजारों उत्पाद उपलब्ध हैं। यहां दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर आयुर्वेदिक दवाइयों तक हर आवश्यक सामग्री आसानी से मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि यहां पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रशिक्षित वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप एवं परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।


उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और सुव्यवस्थित आयुर्वेदिक केंद्र का हुबली-धारवाड़ में स्थापित होना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार, प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा और स्वदेशी उत्पादों तक आसान पहुंच मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में योगदान दें।


इस अवसर पर पतंजलि योग समिति, कर्नाटक राज्य के प्रभारी श्री भवरलाल आर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री विश्वनाथ, भाजपा नेता श्री जयतीर्थ कट्टी, उमेश जोशी, वीरेश संगलाद, संदीप भूदिहाल, बसवराज कुंदगोलमठ, डॉ. मीनाक्षी जैन, स्टोर मैनेजर श्री किरण गुरुजी, बसवराज हीरेमठ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पतंजलि द्वारा आयुर्वेद, स्वदेशी उत्पादों और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मेगा स्टोर के माध्यम से उन्हें गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पाद, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दे रही है बल्कि स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत कर रही है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page